फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेशपुरा फाटक का बूम टूटा, बदायूं हाईवे जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। चौबारी मेले की वजह से व्यस्त हुए बदायूं रोड पर वाहनों की भीड़ बढ़ी तो शुक्रवार की शाम किसी वाहन की टक्कर से महेशपुरा रेलवे फाटक का बूम गया। इससे दोनों ओर काफी दूर तक जाम लग गया। अफसरों के वाहन भी जाम में फंस गए। कुछ ट्रेनें भी प्रभावित हुई हैं।
विज्ञापन

चौबारी में रामगंगा तट पर मेले की वजह से इधर आने-जाने वाले वाहनों की संख्या बढ़ गई है। लाल फाटक पर ओवरब्रिज निर्माण जारी होने की वजह से रूट पर वाहनों की आवाजाही कम है। अधिकांश वाहन महेशपुरा फाटक होकर ही निकल रहे हैं। शुक्रवार शाम पांच बजे के करीब शहर से महेशपुरा की ओर जाने वाले रोड पर एनईआर के बूम को तोड़कर कोई वाहन तेजी से निकल गया। इससे बूम तिरछा होकर रेलवे ट्रैक पर आ गया। ट्रैक के साथ ही रोड पर वाहनों का आवागमन भी बाधित हो गया। इससे मार्ग पर दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं। चौबारी मेले के शुभारंभ से लौट रहे सीओ एलआईयू व अन्य अफसरों के वाहन भी इसमें फंस गए। वाहनों के जाम को खुलवाने के लिए सुभाष नगर व अन्य थानों की पुलिस पहुंच गई। कई वाहनों को दोनों दिशा में पहले ही रोककर लाल फाटक की ओर डायवर्ट कर दिया गया। इससे कासगंज और बदायूं ट्रैक की एक ट्रेन और दो मालगाड़ी प्रभावित हुईं। करीब दो घंटे में बूम को दुरुस्त किया जा सका। सुभाष नगर इंस्पेक्टर हरिश्चंद्र जोशी ने बताया कि करीब डेढ़ घंटा जाम लगा जो बूम दुरुस्त होने के बाद खुल गया। एनईआर के पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें इस तरह की कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें