फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाउन लाइन पर दो घंटे का ब्लॉक, कई ट्रेनें घंटों लेट

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहगंज पूर्वी। रेलवे ने शुक्रवार को दो घंटे का ब्लॉक लेकर डाउन लाइन पर चकरेल और स्लीपर बदलने का काम किया। इस दौरान डाउन लाइन की कई ट्रेनों को पीछे के स्टेशनों पर करीब दो घंटे तक रोका गया, जिससे कई ट्रेनें घंटों देरी से चलीं।
विज्ञापन

रेलवे ने शुक्रवार की सुबह करीब आठ बजे क्रॉसिंग संख्या 342 सालपुर और 345 शिवनगरा को रविवार तक बंद कर दिया है। रेलपथ निरीक्षक राजेंद्र पाल ने बताया कि शुक्रवार को दोनों क्रॉसिंग की चकरेल और स्लीपर बदलने से पहले डाउन लाइन पर सड़क को हटाए जाने का कार्य सुबह के पहले सत्र में शुरू किया गया। दोपहर बाद रेलवे ट्रैक से चकरेल और मेन लाइन को हटाने का कार्य किया गया, जिसके लिए शाम साढ़े चार से साढ़े छह बजे तक दो घंटे का ब्लॉक लिया गया। इस दौरान बरेली से लखनऊ की ओर जाने वाली कई महत्वपूर्ण ट्रेनों को टिसुआ, पितांबरपुर, रसुइया, बरेली कैंट और पीछे के स्टेशनों पर घंटों रोका गया। इनमें बरेली-वाराणसी एक्सप्रेस, काशी विश्वनाथ, प्रयाग एक्सप्रेस, अकाल तख्त सुपर फास्ट, दरभंगा एक्सप्रेस, श्रमजीवी सुपर फास्ट, जनसेवा आदि शामिल थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें