फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली जंक्शन से 45 मिनट में मुरादाबाद पहुंचा हाई स्पीड इंजन

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। दो घंटे में बरेली से लखनऊ और दिल्ली पहुंचाने वाले हाई स्पीड इंजन का बरेली जंक्शन से कटघर (मुरादाबाद) स्टेशन तक सोमवार को ट्रायल हुआ। आरडीएसओ की टीम के साथ इंजन 45 मिनट में मुरादाबाद पहुंच गया। रेलवे अधिकारी ट्रायल को सफल बता रहे हैं। ट्रायल अभी कई दिन चलेगा।
विज्ञापन

जंक्शन पर आरडीएसओ की टीम ने हाई स्पीड इंजन का बरेली से कटघर स्टेशन तक ट्रायल किया। टीम के साथ इंजन दोपहर 12 बजे प्लेटफॉर्म एक से रवाना किया गया। इंजन 12:45 बजे मुरादाबाद के कटघर स्टेशन पहुंचा। सूत्रों का कहना है कि इंजन को 120 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से दौड़ाया गया। सूत्रों के मुताबिक अब ट्रायल रोज होगा। इसके बाद बरेली से लखनऊ सेक्शन पर ट्रायल होगा। ट्रायल अलग-अलग सेक्शन में होगा ताकि जल्द ही हाई स्पीड ट्रेन दौड़ाई जा सके।
गौरतलब है कि रविवार को 13 हजार हॉर्स पावर का हाई स्पीड इंजन जंक्शन पहुंचा था। दरअसल आईआरसीटीसी की तेजस की सफलता के बाद लखनऊ-दिल्ली वाया मुरादाबाद हाई स्पीड ट्रेन दौड़ाने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें