फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरब्रिज निर्माण की धीमी गति पर डीआरएम ने जताई नाराजगी

Sat, 02 Nov 2019 01:41 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन
निर्माण की धीमी गति पर नाराजगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुरादाबाद मंडल के डीआरएम ने नगरिया सादात स्टेशन पर प्लेटफार्म दो और ओवरब्रिज के निर्माण की धीमी गति पर नाराजगी जताई। उन्होंने निर्माण अनुभाग को जल्द काम पूरा करने के निर्देश दिए। डीआरएम शनिवार सुबह नौ बजे से जंक्शन का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद चंदौसी रूट का निरीक्षण करेंगे।

डीआरएम तरुण प्रकाश मंडलीय अधिकारियों की टीम के साथ शुक्रवार शाम चार बजे स्पेशल ट्रेन से नगरिया सादात स्टेशन पहुंचे। उनका यह 15 दिन में दूसरा निरीक्षण था। सीनियर डीसीएम मुरादाबाद रेखा शर्मा भी साथ थीं। टीम ने ओवरब्रिज के निर्माण में देरी की वजह ब्लॉक न मिल पाना पाई।

विज्ञापन


हालांकि टीम ने इस बाबत कुछ भी बताने से इंकार कर दिया। इससे पहले डीआरएम स्पेशल ट्रेन से गांव मनकरा जाने वाले मार्ग के गेट संख्या 381 पर भी रुके। उन्होंने कर्व को सीधा करने के निर्देश दिए। गेट के पास रेलवे लाइन में तीव्र मोड़ होने की वजह से ट्रेन दिखाई नहीं देती है।

करीब आधा घंटा रुकने के बाद वह जंक्शन को रवाना हो गए। रात में वह जंक्शन पर रुकेंगे। सुबह नौ से 11 बजे तक जंक्शन का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद जंक्शन से चंदौसी रूट का निरीक्षण करते हुए मुरादाबाद जाएंगे। नगरिया सादात पर स्टेशन पर स्टेशन अधीक्षक मोहम्मद अख्तर, राजेश कुमार ने डीआरएम का स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें