फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब साल 2020 में ही देहरादून जाएंगी दस ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन

देहरादून यार्ड की रि-मॉडलिंग के चलते रेलवे दस नवंबर से बंद करेगा ट्रेनों का संचालन

बरेली। अगर आप जाड़ों की छुट्टियों में रेल से देहरादून जाने का प्लान बनाए बैठे तो उसे रद्द कर दें। कारण, दिवाली बाद रेलवे देहरादून यार्ड की रि-मॉडलिंग कराने जा रहा है, जिसके चलते रेल प्रबंधन ने दस ट्रेनों को हरिद्वार से ही लौटाने का निर्णय लिया है। इस निर्णय के चलते बरेली से गुजरने वाली उत्तर और पूर्वोत्तर रेलवेे की पांच-पांच ट्रेनें प्रभावित होंगी। इन सभी ट्रेनों की बहाली सात फरवरी 2020 यानी नए साल में होगी।
विज्ञापन

देहरादून यार्ड की रि-मॉडलिंग के लिए हरिद्वार से देहरादून तक 90 दिन का ब्लॉक तय किया गया है। यह ब्लॉक दस नवंबर से शुरू होकर सात फरवरी तक जारी रहेगा। ऐसे में हरिद्वार से देहरादून कोई ट्रेन नहीं जाएगी। यहां बता दें कि बरेली जंक्शन से देहरादून के लिए हावड़ा देहरादून दून एक्सप्रेस, हावड़ा देहरादून उपासना एक्सप्रेस, वाराणसी-देहरादून जनता एक्सप्रेस और गोरखपुर देहरादून राप्ती गंगा एक्सप्रेस गुजरती हैं। इसके अलावा पूर्वोत्तर के इज्जतनगर मंडल की काठगोदाम देहरादून एक्सप्रेस, हरिद्वार रामनगर एक्सप्रेस, काठगोदाम देहरादून नैनी दून जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेनें भी सात फरवरी तक रद्द रहेंगी। ऐसे में देहरादून स्टेशन पर तीन महीने तक सन्नाटा छाया रहेगा। रेलवे के सूत्रों के मुताबिक जंक्शन पर हरिद्वार से आगे 52 किमी देहरादून के लिए आरक्षण बंद कर दिए गए हैं। दूसरी ओर दस नवंबर के बाद देहरादून जाने वाले यात्रियों ने स्वत: ही रिजर्वेशन रद्द करवाने शुरू कर दिए हैं तो कुछ अपना आरक्षण हरिद्वार तक ही कराने के लिए पहुंच रहे हैं।

जनता, कुंभ समेत कई ट्रेनों का संचालन शुरू
बरेली। हरिद्वार और देहरादून जाने वाली आधा दर्जन ट्रेनों का संचालन मंगलवार से शुरू कर दिया गया। इसके साथ ही दून और राप्ती गंगा एक्सप्रेस अब देहरादून तक जाएंगी। अब तक यह ट्रेनें नजीबाबाद और बरेली से चलाई जा रही थीं। रेलवे ने मुरादाबाद डिवीजन के लक्सर हरिद्वार सेक्शन के ऐंथल-पथरी स्टेशनों पर नॉन इंटरलॉकिंग होने से जनता एक्सप्रेस, कुंभ, उपासना, जबलपुर हरिद्वार एक्सप्रेस, मालदा टाउन एक्सप्रेस पांच ट्रेनों को 20 अक्तूबर तक रद्द कर दिया था, जबकि गोरखपुर देहरादून राप्ती गंगा एक्सप्रेस नजीबाबाद और हावड़ा देहरादून दून एक्सप्रेस बरेली जंक्शन से चलाई जा रही थी। अब सभी ट्रेनें हरिद्वार देहरादून तक जाएंगी। इसके अलावा इज्जतनगर मंडल की काठगोदाम देहरादून एक्सप्रेस (12091अप/12092डाउन) और रामनगर हरिद्वार एक्सप्रेस (15033 अप/15034 डाउन) का भी संचालन शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें