फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुलासनगरा क्रॉसिंग- रोज लग रहा जाम, सभी कोशिशें नाकाम

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहगंज पूर्वी। नेशनल हाईवे पर बरेली-शाहजहांपुर के बीच हुलासनगरा रेलवे क्रॉसिंग वाहन चालकों के लिए मुसीबत बन गया है। शाम को एक के बाद एक लगातार कई ट्रेनें गुजरने से बार-बार क्रॉसिंग बंद होता है। इससे जाम लग जाता है। सोमवार शाम को भी यहां लंबा जाम लग गया। कई घंटे लोग जाम से जूझते रहे। पुलिस हालात बेकाबू हो जाने के बाद ही जाम खुलवाने पहुंचती है।
विज्ञापन

हुलासनगरा क्रॉसिंग से शाम के वक्त कई कई ट्रेनें गुजरती हैं। इसके कारण बार-बार क्रॉसिंग बंद किया जाता है। इससे दोनाें तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं। फाटक खुलने पर जल्दी निकलने की आपाधापी में वाहन फंस जाते हैं और फिर जाम की समस्या विकराल हो जाती है। फाटक खुलने पर कुछ ही वाहन निकल पाते हैं कि फिर क्रॉसिंग बंद हो जाता है। सोमवार को भी ऐसा ही हुआ। क्रॉसिंग बंद होने पर हाईवे पर जाम बढ़ता गया। जो देर रात तक रहा। उधर, रोजाना जाम से निजात के लिए पुलिस कोशिश करती है लेकिन इसके बावजूद समस्या जस की तस रहती है।
दो सौ से अधिक ट्रेेनें गुजरती हैं
बताया जाता है कि दो सौ से अधिक ट्रेनें क्रॉसिंग से गुजरती हैं। इसमें मालगाड़ी भी शामिल हैं। इसके कारण शाम से ही क्रॉसिंग बंद होने का सिलसिला शुरू हो जाता है, जो देर शाम तक चलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें