बरेली। सीबी गंज स्टेशन के पास स्थित नंदौसी मार्ग पर स्थित रेलवे क्रॉसिंग शुक्रवार सुबह नौ बजे से 30 सितंबर शाम सात बजे तक बंद रहेगा। इस दौरान रेलवे फाटक, पटरियों और स्लीपर की मरम्मत होगी। पीडब्ल्यूडीआई विनय सिंह ने बताया कि चार दिन तक लोग खड़उआ और परसाखेड़ा केबिन होते हुए नंदौसी गांव की ओर जा सकेंगे। उन्होंने इस संबंध में एसडीएम सदर को भी सूचित कर दिया है।