फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालदा-हरिद्वार एक्सप्रेस का संचालन सात से

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। दीवाली पर रूटीन की ट्रेनों में रिजर्वेशन न होने पर रेलवे साप्ताहिक मालदा-हरिद्वार एक्सप्रेस चलाएगा। अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक ट्रेन का संचालन सात अक्तूबर से होगा। सात अक्तूबर को साप्ताहिक ट्रेन मालदा से सुबह 9:05 बजे चलकर अगले दिन दोपहर दो बजे हरिद्वार पहुंचेगी। वापसी में हरिद्वार से दोपहर 3:40 बजे चलकर अगले दिन रात 11:30 बजे मालदा पहुंचेगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में फरक्का, बरहरवा, साहिब गंज, केहल गांव, भागलपुर, क्यिूल मोकामा, बख्तियार, पटना, आरा, बक्सर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, वाराणसी, सुल्तानपुर, लखनऊ, बरेली, मुरादाबाद, लक्सर होते हुए हरिद्वार पहुंचेगी। ट्रेन का संचालन 25 नवंबर तक होगा। सूत्रों का कहना है कि सितंबर के अंतिम सप्ताह में ट्रेन ठहराव का समय आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें