फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे बोर्ड का आदेश दरकिनार, टीटीई को नहीं मिला रनिंग रूम

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रेलवे बोर्ड के आदेश के एक साल बाद भी इज्जतनगर मंडल में टीटीई को रनिंग रूम नहीं मिला है। इस संबंध में इंडियन रेलवे टिकट आर्गेनाइजेशन के शिष्टमंडल ने इज्जतनगर मंडल के डीआरएम दिनेश कुमार सिंह को ज्ञापन दिया। मंडल मंत्री सुंदर पाल सिंह ने बताया कि 2018 में रेलवे बोर्ड से गार्ड और ड्राइवर की तरह रनिंग रूम देने के आदेश हुए थे, लेकिन मंडल के किसी भी मुख्यालय में टीटीई के लिए रनिंग रूम नहीं मिल सका है। शिष्टमंडल ने आर्गेनाइजेशन की अन्य समस्याओं को भी बताया। ज्ञापन देने वालों में अध्यक्ष जसपाल सिंह, उपाध्यक्ष जसप्रीत सिंह कोहली, प्रवीण सिंह, दीपक गुप्ता, कृष्ण चंद जोशी, भुवनेश आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें