फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रेनेज सिस्टम फेल, जरा सी बारिश तालाब बना जिला अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। ड्रेनेज सिस्टम फेल होने से थोड़ी देर की बारिश में ही जिला अस्पताल परिसर तालाब में तब्दील हो गया। ओपीडी और पैथोलॉजी लैब के सामने पानी भर गया जिसकी वजह से लोगों का इधर से निकलना तक मुश्किल हो गया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल का सीवर और ड्रेनेज सिस्टम करीब 60 साल पुराना है। मरीजों के उपचार का लोड बढ़ने के साथ ही यहां लगातार नए भवन भी बनते रहे, लेकिन ड्रेनेज सिस्टम को दुरुस्त करने की कोई कवायद नहीं की गई। सीवर लाइन भी पुरानी होने के चलते चोक हो चुकी है और अक्सर ओवरफ्लो हो जाती है। बृहस्पतिवार की दोपहर जब बारिश शुरू हुई तो कुछ ही देर में अस्पताल में जगह-जगह जलभराव हो गया। ओपीडी, पैथोलॉजी लैब और पुलिस चौकी के बाहर काफी पानी भर गया, जिसके चलते मरीजों और तीमारदारों को पानी से ही गुजरना पड़ा। बारिश रुकने के करीब तीन घंटे बाद यहां का पानी निकल सका।

सीवर लाइन को खोदी सड़क पर भी दलदल
बरेली। श्यामगंज और कालीबाड़ी क्षेत्र में सेंट्रल सीवर लाइन डालने को सड़क पर हुई खुदाई से भी बृहस्पतिवार को सड़क पर दलदल जैसी स्थिति हो गई। वहीं कुछ जगह मिट्टी धंसने से सड़क में गड्ढे भी हो गए। बता दें कि पिछले दिनों ईसाइयों की पुलिया से चौपुला के बीच सेंट्रल सीवर लाइन डालने का काम शुरू हुआ है। अभी ईसाइयों की पुलिया से कालीबाड़ी तक सड़क की खुदाई करके सीवर लाइन डाली गई है, परंतु अभी सड़क की मरम्मत नहीं हुई है, जिसके चलते बृहस्पतिवार को बारिश के बाद यहां सड़क पर जगह-जगह दलदल जैसी स्थिति बन गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें