फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉशन पर गुजारनी पड़ी ट्रेनें फिर भी कार्रवाई नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरनिया। बिना अनुमति के लगे चेहल्लुम मेले की भीड़ ट्रैक पर जुटने और उससे ट्रेनों को कॉशन पर गुजारने के मामले में रेलवे प्रशासन और पुलिस ने चुप्पी साध ली है। दोनों एक दूसरे पर मामले को टाल रहे हैं। ऐसे में अब कार्रवाई मुश्किल ही लग रही है। मेला आयोजक के बारे में भी कोई जानकारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

देवरनिया स्टेशन के पास रेलवे की खाली जमीन है। मंगलवार को यहां लोगों ने बिना अनुमति चेहल्लुम का मेला लगा लिया। इसके बाद मेले में हजारों की भीड़ पूरे दिन ट्रैक पर घूम-घूमकर खरीदारी करती रही। स्टेशन मास्टर ने जब ट्रैक पर भीड़ देखी तो पहले स्टाफ को भेजकर रेल लाइन से हटाने की कोशिश की, लेकिन भीड़ जमी रही। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन फिर भी मेला चलता रहा। इसके बाद स्टेशन मास्टर ने सतर्कता दिखाते हुए ट्रेनों को कॉशन देकर गुजारना शुरू किया। बताया गया कि मेला लगाने की कोई अनुमति नहीं ली गई थी, लेकिन आयोजकों ने पुलिस से बात कर ली थी। यही वजह रही कि पुलिस ने रेल ट्रैक से भीड़ हटाकर ट्रेनों को तो निकलवाया, लेकिन एक बार भी रेलवे लाइन से सटी दुकानों को हटाने की कोशिश नहीं की। इधर, बुधवार को मामले में रेलवे प्रशासन और पुलिस मामले में एक दूसरे पर टालमटोल कर रहे। पुलिस का कहना है कि हम कार्रवाई किस पर करें, मेला परंपरागत है। इसकी कोई कमेटी नहीं है।
रेलवे से कोई अनुमति नहीं ली गई थी। हमने अपने कंट्रोल रूम को बता दिया था। वहां से हमें कॉशन देकर ट्रेन गुजारने को कहा गया। उसका अनुपालन किया गया। कोई कार्रवाई कंट्रोल रूम से करने को नहीं कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- एके सिंह, अधीक्षक, देवरनिया रेलवे स्टेशन
रेलवे ट्रैक किनारे लगे मेले के मामले की जांच इंस्पेक्टर देवरनिया कर रहे हैं। रिपोर्ट आने के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।
- रामानन्द राय, सीओ बहेड़ी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें