फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारी वाहन रोककर वनवे किया तो दिल्ली रोड पर नहीं लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सावन के दूसरे सोमवार को भारी वाहनों को रोकने और कांवड़ियों के लिए एक लेन सुरक्षित कर देने की वजह से दिल्ली हाईवे पर जाम की समस्या नहीं आई। तीसरे सोमवार को भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है।
विज्ञापन

दिल्ली रोड पर बरेली से गढ़ मुक्तेश्वर तक कई स्थानों पर हाईवे को डायवर्ट किया गया है। चारों जलाभिषेक में शनिवार से सोमवार दोपहर बाद तक डायवर्जन प्रभावी रहना है। इस क्रम में बरेली से दिल्ली दिशा में जाने वाले भारी वाहनों ट्रक व टैंकर आदि को रामपुर तक एक साइड में होकर ले जाया गया। दूसरी साइड कांवड़ियों के लिए खाली कर दी गई। रामपुर से आगे दूसरे मार्गों पर भारी वाहन डायवर्ट कर दिए गए। साथ ही कुछ वाहन हाईवे किनारे रुकवा दिए गए। इसके बाद जाम की समस्या नहीं बनी। गजरौला कार्यालय के मुताबिक गढ़ में यातायात के बेहतर प्रबंधन की वजह से हाईवे पर जाम नहीं लगा। कांवड़ियों की संख्या भी अपेक्षाकृत कम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें