फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: किला पुल पर यातायात शुरू, जाम से मिलेगी मुक्ति, अब रोडवेज बसों का किराया भी घटेगा

Fri, 07 Apr 2023 12:30 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाल ब्यूरो, बरेली

सार

अधीक्षण अभियंता अभिनेष कुमार ने बताया कि शुक्रवार को दिन में 11 बजे किला पुल जनता को समर्पित हो गया है। पुल पर पहले की तरह यातायात सुचारू हो गया है। 
विज्ञापन
किला पुल पर यातायात शुरू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के किला पुल पर शुक्रवार से यातायात शुरू हो गया। इससे रामपुर, मुरादाबाद, दिल्ली, काशीपुर व देहरादून आने-जाने वाली रोडवेज बसों का किराया घट जाएगा। मरम्मत के लिए जनवरी में पुल पर यातायात बंद किया गया था। बसों को 10 किमी अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ता था, इसलिए किराया बढ़ा दिया गया था। अब जब यातायात चालू हो गया है तो रोडवेज बसों का किराया भी घट जाएगा।

विज्ञापन


शुक्रवार को दिन में 11 बजे किला पुल जनता को समर्पित हो गया है। राज्यमंत्री अरुण कुमार और सांसद संतोष गंगवार ने नारियल फोड़ कर पुल का लोकार्पण किया। इस मौके पर मीरगंज विधायक डॉ. डीसी वर्मा भी मौजूद रहे। अब किला पुल पर पहले की तरह यातायात सुचारू हो गया है। रोडवेज के आरएम दीपक चौधरी ने बताया कि पुल से यातायात चालू होने के बाद बढ़ा हुआ किराया वापस ले लिया जाएगा।

रेलवे के हिस्से में नहीं लगा व्यू कटर

किला पुल पर रेलवे के हिस्से में अभी व्यू कटर नहीं लगा है। लोक निर्माण विभाग को भी थोड़ा सा काम कराना है, लेकिन ट्रैफिक के लिए कोई बाधा नहीं बची है। मुख्य अभियंता ने संजय कुमार तिवारी ने गुरुवार को पुल का निरीक्षण किया। व्यू कटर का काम अधूरा होने पर नाराजगी जाहिर की। अभियंताओं से कारण पूछा। सहायक अभियंता ने बताया कि यह काम रेलवे को ही कराना है। मुख्य अभियंता ने कहा कि रेलवे से बात करके काम पूरा कराएं।
विज्ञापन

जाम से मिलेगी राहत

किला पुल बनने में देरी की वजह से वाहनों को जाम में फंसना पड़ता था। तीन महीने मुसीबत में गुजरे। हर रोज सैकड़ों वाहन जाम में फंसे, लेकिन शुक्रवार से राहत मिल गई। अधीक्षण अभियंता ने बताया कि रोज दस हजार से अधिक वाहन बिना बाधा के रफ्तार भर सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें