बरेली। सुभाषनगर पुलिया से तीन दिन ट्रैफिक बंद रहेगा। आवागमन के लिए करीब डेढ़ लाख आबादी प्रभावित होगी। ट्रैफिक डायवर्जन 15 से 17 जून तक हर रोज सुबह 11 से शाम पांच बजे तक होगा। सुभाषनगर पुलिया होकर आने जाने वालों को अब चौपुला पुल से होकर गुजरना पड़ेगा। ट्रैफिक बंद होने के दौरान नाले की सफाई होगी। नाला सफाई के लिए पिछले साल भी ट्रैफिक डायवर्ट किया गया था। नगर निगम के अधिशासी अभियंता राजीव कुमार राठी ने बताया कि रेलवे जंक्शन से पटेल कोणार्क होटल होते हुए सुभाषनगर के मुख्य नाले तक सफाई प्रस्तावित है। इसलिए पुलिया पर ट्रैफिक रोकना पड़ेगा। एसपी ट्रैफिक को पत्र भेजा है। उनके मुताबिक ट्रैफिक रोकने के लिए बेरीकेडिंग कराई जाएगी। ब्यूरो