फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बिलपुर क्राॅसिंग पर दो दिन बंद रहेगा यातायात

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहगंज पूर्वी। कस्बे की दातागंज मार्ग पर स्थित बिलपुर रेलवे क्राॅसिंग संख्या 344 (सी) को चार से पांच अक्तूबर के लिए बंद रखा गया है। रेलवे विभाग द्वारा डाउन लाइन पर मरम्मत कार्य के चलते लोग लाइखेड़ा गांव के पास से होते हुए बहगुल नदी के पुल के पास से निकल सकेंगे। इसके अलावा बिलपुर होते हुए निवड़िया गांव के क्रासिंग संख्या 345(सी) से भी नेशनल हाईवे की तरफ निकल सकेंगे। सीनियर सेक्शन इंजीनियर रेल पथ शाहजहांपुर द्वारा पत्र जारी कर बिलपुर स्टेशन सहित थाना पुलिस, आरपीएफ पुलिस को सूचना दी है। रेल पथ निरीक्षक मोहम्मद जैद रजा खान ने बताया कि मरम्मत कार्य के चलते दो दिन क्राॅसिंग को बंद रखा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें