फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: तीन बाइकें भिड़ीं, स्कूल संचालक की मौत, पांच घायल

विज्ञापन
रनवीर। फाइल फोटो
विज्ञापन
ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए रोड जाम करने की कोशिश, पुलिस के समझाने पर माने
विज्ञापन


गुलड़िया। सिरौली-अलीगंज मार्ग के मध्य गुलड़िया गौरीशंकर में शुक्रवार दिन में तीन बाइकें आपस में टकरा गईं, जिसमें एक स्कूल संचालक की मौत हो गई, जबकि तीन बच्चे समेत पांच लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर पहुंचे मृतक के परिजनों ने टक्कर होने करने वाले बाइक सवार को पकड़ने के लिए हंगामा करते हुए जाम लगाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने समझाकर शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस के अनुसार अलीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम खटेटा के रनवीर सिंह यादव गांव में ही प्राइवेट स्कूल चलाते थे। शुक्रवार सुबह 10:30 बजे घर से किसी काम के लिए सिरौली की तरफ जा रहे थे। तभी गुलड़िया गांव से निकलते ही उनकी बाइक दूसरी बाइक से टकरा गई। इससे वह रोड पर जा गिरे। इसी दौरान तीसरी बाइक भी पीछे से आकर भिड़ गई। इसमें रनवीर सिंह यादव (60) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सिरौली थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरिया उपराला के बाइक सवार गुलफान और उनकी भाभी नसरीन और तीन मासूम बच्चे घायल हो गए। उसके बाद गुलफान सभी को लेकर अस्पताल चले गए। रनवीर सिंह की टक्कर जिस बाइक से हुई। वह बाइक सवार मौका पाकर भाग गया। भाई जगमाल यादव की ओर से सिरौली थाने में तहरीर दी गई है। थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि दोनों बाइक सवारों को तलाशा जा रहा है। वहीं, आसपास के सीसीटीवी कैमरों से भी घटना की फुटेज ली गई है। संवाद
विज्ञापन


नहीं पहन रखी थी हेलमेट
हादसे में जान गंवाने वाले स्कूल संचालक रनवीर सिंह यादव ने हेलमेट नहीं पहन रखी थी। हादसे के बाद उनके कान और नाक से खून निकल रहा था। ग्रामीणों में चर्चा थी कि उन्होंने अगर हेलमेट पहन होती तो शायद उनकी जान सकती थी। संवाद

दशहरा मेला से लौट रहे दो दोस्तों को कार ने मारी टक्कर, एक की जान गई

- सितारगंज रोड पर हुआ हादसा, बहेड़ी निवासी दूसरे युवक की हालत गंभीर
किच्छा। दशहरा मेला देखकर बृहस्पतिवार शाम घर लौट रहे बाइक सवार दो दोस्तों को कार चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि बहेड़ी निवासी युवक दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है।

बृहस्पतिवार शाम बरी निवासी सतविंदर सिंह (38) अपने दोस्त हरदया कलकड़ा बहेड़ी निवासी हरपाल सिंह के साथ बाइक से दशहरा मेला देखने गया था। मेला देखने के बाद दोनों घर लौट रहे थे। बरी गांव के पास सितारगंज की ओर से आ रही कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में सतविंदर सिंह और हरपाल घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने सतविंदर सिंह को मृत घोषित कर दिया। हरपाल की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका उपचार चल रहा है। शुक्रवार को रुद्रपुर में पोस्टमाॅर्टम के बाद परिजन शव किच्छा ले गए। सीओ भूपेंद्र सिंह धोनी का कहना है कि इस मामले में तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। परिजनों ने बताया कि कार चालक रुद्रपुर निवासी है, जिसकी तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन


सुंदरनगर में कार पलटी, चालक की बाजू कटी

गांव देवपुरा तहसील आंवला का है निवासी, चंडीगढ़ रेफर
सुंदरनगर (मंडी)। उपमंडल सुंदरनगर के हमसफर होटल के पास बृहस्पतिवार रात करीब 10:00 बजे एक कार पलट गई। मौके पर मौजूद लोगों ने कार को सीधा किया। हादसे में कार चालक का बाजू कट गया है। आनन फानन में युवाओं ने घायल को अपनी कार से अस्पताल पहुंचाकर जान बचाई। वहां उपचार के बाद घायल को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। घायल चालक की पहचान धर्मपाल (20) गांव देवपुरा तहसील आंवला निवासी के रूप में हुई। हादसे में चालक का भाई और भतीजा बाल-बाल बच गए। डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने बताया कि चालक को उपचार के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घायल और उसके रिश्तेदार सुंदरनगर में ही रेहड़ी फड़ी लगाते हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें