फतेहगंज पूर्वी। कस्बे की दातागंज मार्ग पर स्थित बिलपुर रेलवे क्रासिंग संख्या 344 (सी) को डाउन लाइन पर मरम्मत कार्य के चलते दो दिन बंद रखा जाएगा। छह से सात सितंबर तक वाहन लाइखेड़ा गांव के पास से होते हुए बहगुल नदी के पुल के नीचे से निकलेंगे। बिलपुर होते हुए निवड़िया गांव के क्रासिंग संख्या 345(सी) से भी नेशनल हाईवे की तरफ निकलेंगे। सीनियर सेक्शन इंजीनियर रेल पथ शाहजहांपुर द्वारा पत्र जारी कर बिलपुर स्टेशन सहित थाना पुलिस, आरपीएफ पुलिस को सूचना दी है। रेल पथ निरीक्षक मोहम्मद जैद रजा खान ने बताया कि मरम्मत कार्य के चलते दो दिन के लिए रेलवे क्रॉसिंग को सड़क यातायात के लिए बंद रखा जाएगा। संवाद