नवाबगंज। ईद उलमिलादुनबी के त्योहार को लेकर जगह-जगह जुलूस निकाले गए। कुंडरा गांव में बने मोबाइल टावर पर शुक्रवार रात किसी खुराफाती ने धार्मिक झंडा लगा दिया। मामले की जानकारी मिलते ही हिंदूवादी समुदाय के लोगों में रोष फैल गया। मामले की जानकारी मिलते ही चौकी इंचार्ज कुंडरा कोठी जय सिंह निगम पुलिस टीम और ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने ग्रामीणों की मदद से टावर से झंडा को उतरवाया। इस मामले में थाना प्रभारी अरुण कुमार ने बताया कि टावर पर धार्मिक झंडा लगाने वाले की तलाश की जा रही है। संवाद