मीरगंज। ओवरहालिंग के कार्य के चलते बरेली-दिल्ली रेलवे लाइन स्थित फाटक को सात दिन के लिए बंद रखा जाएगा। उत्तर रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर ने डीएम, एसडीएम आदि को इससे संबंधित पत्र जारी किए हैं।
बरेली-दिल्ली रेलवे लाइन पर फाटक 378/बी के रेल पथ की ओवरहालिंग के लिए, जो नगरिया सादात एवं धनेटा के बीच किलोमीटर संख्या-1338/22-24 पर स्थित है। इसका 29 जुलाई से चार अगस्त तक ओवरहालिंग कार्य किया जाएगा। इस कारण 29 जुलाई को सुबह आठ बजे से चार अगस्त शाम छह बजे तक यातायात पूर्णत बंद रहेगा। ट्रैफिक की वैकल्पिक व्यवस्था के लिए फाटक संख्या 0377/सी और 379/सी को खोला जा सकता है। इससे संबंधित पत्र सीनियर सेक्शन इंजीनियर उत्तर रेलवे ने जिलाधिकारी बरेली, उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी,एवं प्रभारी निरीक्षक मीरगंज को जारी किया है। संवाद