फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janmashtami 2025: जन्माष्टमी पर बरेली में 21 घंटे तक रूट डायवर्जन लागू, भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित

Sat, 16 Aug 2025 06:10 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

जन्माष्टमी पर बरेली में यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए 21 घंटे तक रूट डायवर्जन लागू रहेगा। एसपी यातायात ने शहरवासियों से अपील की है कि वह वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और असुविधा से बचें।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में जन्माष्टमी पर मंदिरों के रास्तों पर भीड़ की वजह से यातायात पुलिस ने 21 घंटे का डायवर्जन लागू किया है। एसपी यातायात अकमल खान ने आवश्यक सेवा को छोड़कर बाकी भारी वाहनों के लिए नियमावली तय की है। शहर में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। 

विज्ञापन


शनिवार सुबह सात बजे से रविवार सुबह चार बजे तक सभी तरह के भारी वाहन, ट्रैक्टर-ट्रॉलियां (आवश्यक वस्तुओं जैसे दूध, पेट्रोलियम पदार्थ व सब्जी वाहनों को छोड़कर) झुमका तिराहा, रोड नंबर एक परसाखेड़ा, विलवा, विलयधाम, लालपुर गांव कट, नवदिया झादा, ट्रांसपोर्ट नगर, बुखारा मोड़, रामगंगा तिराहा से नहीं निकल सकेंगे।

रूट डायवर्जन 
- दिल्ली, रामपुर, नैनीताल रोड, पीलीभीत रोड की तरफ से आने वाले भारी वाहन जिनको बदायूं की तरफ जाना है, वह बड़ा बाइपास, झुमका तिराहा से विलवा, विलयधाम, इन्वर्टिस से होकर फतेहगंज पूर्वी से नवादा मोड़ होकर दातागंज, देवचरा से जा सकेंगे। इसी मार्ग से वापस भी आ सकेंगे।
विज्ञापन

- दिल्ली, रामपुर, नैनीताल, पीलीभीत व लखनऊ की ओर से आने वाले भारी वाहन जिनको बरेली आना है, वह बड़ा बाइपास से झुमका तिराहा से रोड नंबर एक, परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में व बड़ा बाइपास से इन्वर्टिस तिराहे से ट्रांसपोर्ट नगर तक आ सकेंगे व इसी मार्ग से जा सकेंगे।
- दिल्ली, रामपुर की ओर से आने वाले भारी वाहन जिनको लखनऊ की तरफ जाना है वे बड़ा बाईपास से झुमका तिराहा, विलवा, विलयधाम, इन्वर्टिस तिराहा से जा सकेंगे व लखनऊ से दिल्ली की तरफ जाने वाले वाहन भी इसी मार्ग से जा सकेंगे।

विज्ञापन

एसपी यातायात मोहम्मद अकमल खान ने बताया कि जन्माष्टमी पर प्रमुख मंदिरों के रास्तों व सार्वजनिक स्थानों पर श्रद्धालुओं की भीड़ रहेगी। नगरवासियों से अनुरोध है कि वह वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और असुविधा से बचें।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें