फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहनों को उठाने में ‘खेल’ कर रही ट्रैफिक पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। ट्रैफिक पुलिस चौराहों और गलियों में खड़े होकर हेलमेट न लगाने पर वाहनों का चालान काट रही है। साथ ही, शहर में कहीं पार्किंग एरिया निर्धारित न होने के बाद भी जबरन चार पहिया वाहनों को उठाकर जुर्माना वसूला जा रहा है। मामले पर सोमवार को उप्र उद्योग व्यापार मंच के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपकर पुलिस और क्रेन संचालक पर मिलीभगत का आरोप लगाया है। साथ ही, मामले की जांच कराकर सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

व्यापार मंच के जिलाध्यक्ष राजेश अग्रवाल, महामंत्री संजय आनंद ने सौंपे गए ज्ञापन में यातायात पुलिस और शिवा क्रेन की आपसी मिलीभगत का आरोप लगाया है। बताया कि चार पहिया वाहनों से 14 सौ रुपए वसूले जा रहे हैं। जिसमें 9 सौ रुपए क्रेन ठेका लेने वाले को मिल रहे हैं। इसलिए शिवा क्रेन की ओर से आए दिन सड़क के किनारे खड़े सौ से अधिक वाहनों को जबरन उठाकर जुर्माना वसूला जा रहा है। सड़कों पर अतिक्रमण है, नगर निगम ने कोई पार्किंग भी नहीं बनाई है, इसलिए वाहन चालक को विवश होकर सड़क के कि नारे वाहन पार्क करना पड़ रहा है। उन्होंने वाहनों को क्रेन से तोड़ने के बजाय स्पॉट फाइन करने, दो पहिया वाहनों में लॉक लगाने की कार्रवाई समेत शिवा क्रेन सर्विस और ट्रैफिक पुलिस की मिलीभगत की जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें