फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार चौराहों पर जलनी थी लाइटें, वह भी ठीक से नहीं जली

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत शुक्रवार को शहर के 21 चौराहों पर ट्रैफिक लाइटों को चालू किया गया था। हालांकि बाद में स्मार्ट सिटी के अधिकारियों की एसपी ट्रैफिक के साथ हुई बैठक में तय किया गया कि पहले चरण में शहर के चार चौराहों पर ही ट्रैफिक लाइटों से यातायात नियंत्रित किया जाएगा। इनमें बीसलपुर चौराहा भी शामिल है, लेकिन यहां लाइटें जलने के चंद मिनट बाद ही बंद हो गईं।
विज्ञापन

प्रथम चरण में शनिवार को सर्कि ट हाउस चौराहा, बीसलपुर चौराहा, बरेली कॉलेज के सामने और सौफुटा पूर्वी पर ट्रैफिक लाइटें चालू की गईं। बीसलपुर चौराहे पर कुछ मिनट ही ट्रैफिक लाइटों से यातायात नियंत्रित हो सका, इसके बाद यहां लाइटें बंद कर दी गईं। अन्य तीन चौराहों पर ट्रैफिक लाइटों से यातायात संचालित हो रहा है। डेलापीर और डोहरा मोड़ पर शनिवार को पूरे दिन भीषण जाम से लोगों को जूझना पड़ा। बता दें कि शुक्रवार को कारगिल चौक, शील जंक्शन, सेलेक्शन प्वाइंट चौराहा, सर्किट हाउस चौराहा, मालियों की पुलिया, सूद धर्मकांटा, ईंट पजाया चौराहा, बीसलपुर चौक, डोहरा मोड़, बरेली कॉलेज गेट, डेलापीर चौराहा, इज्जतनगर चौराहा, परसाखेड़ा चौराहा, सेटेलाइट तिराहा, मिनी बाईपास, चौपुला चौराहा और सौ फु टा रोड पर ट्रैफिक लाइटों की नई व्यवस्था शुरू की गई थी।
नई व्यवस्था के बारे में एसपी ट्रैफिक से बात हुई है। सभी के सुझाव के बाद अब इसे चरणवार शुरू किया जाएगा। प्रथम चरण में चार चौराहों पर व्यवस्था शुरू की गई है। कुछ व्यावहारिक दिक्कतें अभी सामने आई हैं। इन्हें दूर कराया जा रहा है। जल्द ही सभी चौराहों पर व्यवस्था सुचारु रूप से शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अभिषेक आनंद, सीईओ, स्मार्ट सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें