फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सोमवती अमावस्या पर शहर में 24 घंटे रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। सोमवती अमावस्या पर कछला गंगा घाट और अटैना घाट पर लाखों श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए रविवार रात से विशेष यातायात व्यवस्था लागू रहेगी। व्यवस्था के मुताबिक, 14 जून की रात 8 बजे से 15 जून की रात 8 बजे तक भारी वाहनों के लिए रुट डायवर्जन लागू रहेगा। यह डायवर्जन व्यवस्था गंगा स्नान के लिए आने-जाने वाले श्रद्धालुओं पर लागू नहीं होगी। श्रद्धालु पूर्व की भांति निर्धारित मार्गों से गंगा घाटों तक पहुंच सकेंगे।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, बदायूं से हाथरस, अलीगढ़, मथुरा और राजस्थान की ओर जाने वाले ट्रक, ट्रॉला, डीसीएम आदि वाहन उझानी बाइपास से मुजरिया, सहसवान, जरीफनगर, गुन्नौर और बबराला होकर अपने गंतव्य तक जाएंगे। वहीं, कासगंज, एटा और आगरा की ओर जाने वाले भारी वाहन नौशेरा तिराहा से कादरचौक और गंजडुंडवारा मार्ग से होकर गुजरेंगे।
इस दौरान मुजरिया चौराहे और सहसवान के कछला रोड से किसी भी वाहन को कछला होकर कासगंज की ओर नहीं जाने दिया जाएगा। यातायात व्यवस्था के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज तिराहा, उझानी बड़ा बाइपास, मुजरिया चौराहा और कछला रोड सहसवान पर पुलिस बल तैनात रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें