आधार, पैनकार्ड की कॉपी दें तो उस पर प्रयोजन लिखें
एडिशन कमिश्नर ग्रेड-1 वीडी शुक्ला के मुताबिक केंद्रीय स्तर पर चल रही जांच में जो भी फर्जी दस्तावेज मिले हैं, उनमें किसी अन्य व्यक्ति के आधार और पैनकार्ड का इस्तेमाल हुआ है। कारोबारियों ने पंजीकरण के दौरान यह खेल किया। इसका खुलासा अब सत्यापन में होगा। उन्होंने लोगों से आधार व पैनकार्ड की कॉपी किसी को देने से पहले उस पर प्रयोजन लिखने को कहा है।