फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: व्यापारियों को मिला दीपावली का तोहफा, जीएसटी घटने से बढ़ेगा कारोबार

Mon, 29 Sep 2025 01:55 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जीएसटी संशोधन लागू कर सरकार ने दीपावली से पहले तोहफा दिया है। करोड़ों परिवारों को इसका फायदा होगा। घर खर्च कम होगा। लोगों के हाथ मेंं बचत होगी, किसानों और कारोबारियों को भी फायदा होगा। कारोबार को गति मिलेगी। यह बातें राज्य मंत्री जेपीएस राठौर ने रविवार को बटलर प्लाजा में व्यापारियों से कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार का निर्णय आर्थिक सुधार की दिशा में बड़ा कदम है। भाजपा इसे बचत उत्सव के तौर पर मना रही है। मुख्यमंत्री समेत मंत्री, सांसद, विधायक जनता के बीच जाकर जीएसटी संशोधन के प्रति लोगों को जागरूक कर रहे हैं। वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार ने कहा कि नेक्स्ट जनरेशन जीएसटी रिफाॅर्म से दरों में कटौती कर पांच व 18 प्रतिशत दो दर संरचना लागू की गई है। विलासिता की वस्तुओं और तंबाकू उत्पाद पर चालीस प्रतिशत जीएसटी दर लागू की गई है। दो दर संरचना से टैक्स भरने की मुश्किलें दूर हुई हैं।
रोजमर्रा की वस्तुओं पर जीएसटी दर घटाकर पांच प्रतिशत या शून्य कर दी गई है। इसका सीधा फायदा करोड़ों परिवारों को मिलेगा। उनका दैनिक खर्च कम होगा। किसानों के उपयोग के उपकरण व अन्य वस्तुओं पर भी जीएसटी दर घटाकर पांच प्रतिशत कर दी गई है। इससे कृषि लागत कम होगी, किसान की बचत बढ़ेगी। कुछ वाहनों पर भी जीएसटी दर 28 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतशित कर दी गई है। इस दौरान महापौर उमेश गौतम, महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, संदीप मेहरा, निलेश अग्रवाल, विपुल, दिनेश, मनोज खटवानी अमित मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें