फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैक्स वसूली और सीलिंग के विरोध में आए व्यापारी

विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
बरेली। शासन की सख्ती के बाद नगर निगम का कर निर्धारण विभाग पिछले एक महीने से लगातार कर वसूली कर रहा है। इस दौरान अब तक दो सौ से ज्यादा दुकानें सील की जा चुकी हैं। कई मार्केट व भवन भी सील हुए हैं। पिछले दिनों इसे लेकर बांके बिहारी मंदिर कमेटी की ओर से विरोध प्रदर्शन किया गया। अब कुतुबखाना क्षेत्र के व्यापारियों ने नगर निगम की सीलिंग के विरोध में प्रदर्शन शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

व्यापारी सेवा संघ के बैनर तले कुतुबखाने के पास जमा इन व्यापारियों ने नगर निगम के टैक्स विभाग के विरोध में नारे लगाए। व्यापारियों का आरोप था कि नगर निगम ने टैक्स की दरों को बढ़ा दिया है। ऐसा कर निगम व्यापारियों का व्यापार खत्म करना चाहता है। खासतौर पर छोटे व्यापारी से लाखों रुपये टैक्स की वसूली के नाम पर दुकानें सील की जा रहीं हैं। जब व्यापारी बेरोजगार होगा तो उसके परिवार का पालन कैसे होगा। पूछा कि क्या निगम का टैक्स विभाग इनकी देखभाल करेगा। बताया कि एक व्यापारी ने सन 2017 में दुकान खरीदी। उसकी दुकान पर नौ लाख टैक्स की नगर निगम ने रसीद भेज दी। 15 दिन का नोटिस भी भेजा। इसके चलते व्यापारी मानसिक रूप से परेशान है। आरोप लगाया कि नगर निगम व्यापारियों का मानसिक व आर्थिक उत्पीड़न कर रहा है। कहा कि नगर निगम के टैक्स विभाग के अधिकारी अगर उत्पीड़न बंद नहीं करेंगे तो व्यापारी आंदोलन करने को मजबूर होगा। प्रदर्शन करने वालों में नदीम शमसी, दीपक अग्रवाल, मंजीत सैनी, प्रभजोत, मोहम्मद आमिर, नीरज चंद्रा, जावेद खान, कौशल सिंह, मोहम्मद अयूब, राकेश जिंदल, मक्खन लाल, श्याम सिंह, दानिश, राजेश कुमार शर्मा, शारिक आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें