फरीदपुर। सरकारी जमीन पर अवैध खनन कर मिट्टी ले जाकर पटान करने के मामले में तहसीलदार के आदेश पर पुलिस को ट्रैक्टर और मशीन को सीज कर दिया है। क्षेत्र के नवादावन गांव में बुधवार को सरकारी जमीन पर गांव का ही प्रकाश ट्रैक्टर व मशीन से खनन कर पटान कर रहा था। ग्रामीणों ने तहसील प्रशासन को सूचना दी। इसके बाद पहुंची पुलिस ने मौके से ट्रैक्टर व मशीन को बरामद कर एक ढाबे पर खड़ा करा दिया। ग्रामीणों ने सरकारी जमीन से खनन करने के खिलाफ एक सामूहिक शिकायती पत्र एसडीएम फरीदपुर को दिया है। अब तहसीलदार ने पुलिस को ट्रैक्टर व मशीन को सीज करने का आदेश दिया है। संवाद