फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: ट्रैक्टर चालक ने कार सवार परिवार पर किया जानलेवा हमला

Tue, 04 Aug 2026 12:41 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदपुर। शाहजहांपुर से शनिवार को दवाई लेकर लौट रहे जटौआ गांव के जसदेव सिंह के परिवार पर जानलेवा हमला हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि केसरपुर गांव के पास ट्रैक्टर चालक विनोद यादव ने रास्ता न देने पर अभद्रता की। जसदेव सिंह की बेटी हुसनदीप कौर का गला दबाया। बीच-बचाव करने आए जसदेव सिंह और उनके बेटे सुखदीप सिंह पर भी हमला किया। आरोपी ने ट्रैक्टर से कार को टक्कर मार दी, जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि सवार परिवार ने उतरकर जान बचा ली। सीओ फरीदपुर संदीप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर विनोद यादव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। घायलों का मेडिकल कराया जाएगा। जांच कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें