फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: ट्रैक्टर से कुचलकर बच्चे की मौत, ग्रामीणों ने फूंकी ट्रैक्टर ट्राली

Tue, 08 Jun 2021 11:21 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर

सार

मीरानपुर कटरा थाना क्षेत्र के गांव उखली निवासी राजेश सिंह मंगलवार शाम करीब पांच बजे बाइक से अपने बेटे सचिन सिंह (12) के साथ किसी काम से पड़ोस के गांव रमापुर उत्तरी जा रहे थे।
विज्ञापन
लोगों ने लगाई ट्रैक्टर ट्रॉली में आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के मीरानपुर कटरा में बाइक से जा रहे पिता-पुत्र को ट्रैक्टर ट्रॉली ने टक्कर मार दी। ट्रैक्टर से कुचलकर बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सड़क पर गिरने से पिता मामूली रूप से जख्मी हो गए। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रैक्टर ट्राली में आग लगा दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को शांत किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 
विज्ञापन


मीरानपुर कटरा थाना क्षेत्र के गांव उखली निवासी राजेश सिंह मंगलवार शाम करीब पांच बजे बाइक से अपने बेटे सचिन सिंह (12) के साथ किसी काम से पड़ोस के गांव रमापुर उत्तरी जा रहे थे। गांव रमापुर के निकट कटरा-उखली संपर्क मार्ग पर यूकेलिप्टस की लकडी लादकर जा रहे ट्रैक्टर ट्राली को राजेश सिंह ने ओवरटेक किया। 

किसी तरह उनकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह ट्रैक्टर से टकरा गई। बाइक सड़क पर गिर गई लेकिन बच्चा ट्रैक्टर के नीचे आ गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसा होता देखकर ग्रामीण मौके पर जुट गए। चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया। 
विज्ञापन


नाराज ग्रामीणों ने ट्रैक्टर ट्राली में आग लगा दी। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गिर गई। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सोलंकी ने बताया कि ग्रामीणों समझाकर शांत कराया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें