फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: जंक्शन-बरेली सिटी के बीच डूबा ट्रैक, पांच ट्रेनें प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जंक्शन-बरेली सिटी के बीच रेल लाइन पानी में डूब गई। इससे कासगंज-बरेली रूट की पांच ट्रेनें प्रभावित हुईं। यहां रेल लाइन से पानी की निकासी के लिए 12 पंपिंग सेट 24 घंटे चलाए जा रहे हैं। 40 कर्मचारियों को भी लगाया गया है। पिछली बारिश में भी यह रेल लाइन डूब गई थी।
विज्ञापन

इज्जतनगर मंडल के जनसंपर्क अधिकारी सफदर अली ने बताया कि इससे ट्रेनों के संचालन पर ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ा है। कासगंज-लालकुआं पैसेंजर, बरेली सिटी-कासगंज पैसेंजर समेत पांच गाड़ियां मामूली रूप से प्रभावित हुई हैं। स्थिति सामान्य है। प्रभावित इलाके में ट्रेनों को कॉसन के साथ गुजारा जा रहा है। सभी छोटे-बड़े पुलों की पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है। गंगा और रामगंगा के इलाकों में विशेष निगरानी की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें