फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सैलानियों ने पकड़ी दक्षिण की राह, उत्तराखंड के पहाड़ भी हो रहे गुलजार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पहलगाम में आतंकी हमले के बाद सैलानियों ने राह बदल ली है। बरेली व आसपास के जिलों से जम्मू-कश्मीर जाने वाले पर्यटकों की संख्या में 60 फीसदी तक कमी आई है। अब सैलानी उत्तराखंड की वादियों का रुख कर रहे हैं। कुछ ने दक्षिण की राह पकड़ ली है। ज्यादातर पर्यटक चार धाम सहित अन्य धार्मिक स्थलों की यात्रा को तरजीह दे रहे हैं।
विज्ञापन

सप्ताह में एक दिन चलने वाली 05074-73 लालकुआं-बंगलुरू विशेष ट्रेन में बुकिंग तेज हो गई है। मई और जून में इस ट्रेन में कन्फर्म टिकट मिलना मुश्किल हो गया है। 14314-13 बरेली-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस में भी अगले दो माह तक कन्फर्म टिकट नहीं हैं। बरेली से काठगोदाम, हल्द्वानी, नैनीताल, हरिद्वार और ऋषिकेश जाने वाली ट्रेनों में भी वेटिंग लंबी हो रही है। दूसरी ओर, पहलगाम हमले के बाद बरेली होते हुए जम्मू, कटड़ा जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों के टिकट निरस्त कराने का सिलसिला जारी है। जिन ट्रेनों में वेटिंग 100 से 180 तक थी, उनमें अब यह 40-60 तक सिमट गई है। नए टिकटों की बुकिंग पर ब्रेक सा लग गया है।

पहलगाम हमला कायरता की पराकाष्ठा है। पाकिस्तान के साथ बांग्लादेश भी हमारे लिए खतरा बन रहा है। अब इन दोनों के खिलाफ सैन्य कार्रवाई का समय आ गया है। - उमाकांत शर्मा ग्रुप कैप्टन (सेवानिवृत्त)
विज्ञापन


चार मित्रों के साथ श्रीनगर जाने की योजना थी, लेकिन आतंकी हमले के बाद श्रीनगर में तैनात ब्रिगेडियर बेटे के सुझाव पर इसे रद्द कर दिया। यह देश की आत्मा पर हमला है। - अशोक गोयल, एयर मार्शल (सेवानिवृत्त)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें