फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: नाथ कॉरिडोर का 14.91 करोड़ से होगा पर्यटन विकास

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। प्रदेश में आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के तहत चल रही कवायद के क्रम में नाथ कॉरिडोर, बरेली के प्रमुख नाथ मंदिरों के समग्र विकास के लिए 14.91 करोड़ का बजट स्वीकृत किया गया है। इसमें तपेश्वरनाथ मंदिर के सौंदर्यीकरण, त्रिवटी नाथ मंदिर के पर्यटन विकास व वनखंडी नाथ मंदिर के आधुनिकीकरण व सौंदर्यीकरण के लिए बजट शामिल है।
विज्ञापन




पर्यटन व संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि इन प्रमुख मंदिरों के आकर्षण बढ़ाने के लिए पत्थरों को तराशा जाएगा। धौलपुर पत्थर की बेंच स्थापित की जाएंगी। मंदिर परिसर की बाहरी संरचनाओं को भी नए रूप में प्रस्तुत किया जाएगा। इससे इनकी सुंदरता और आध्यात्मिक छवि बढ़ेगी। यहां पर शेड, बैठने की व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल की सुविधा, मंदिरों के इतिहास व महत्व को दिखाने वाले सूचना बोर्ड और बेहतर प्रकाश व्यवस्था भी की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें