फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: गन्ने में कीट लगने से होने वाले नुकसान का लिया जायजा

विज्ञापन
बहेड़ी। गन्ने का निरीक्षण करते उप गन्ना आयुक्त व अन्य अधिकारी।
विज्ञापन
बहेड़ी। उप गन्ना आयुक्त ने गन्ना विभाग की टीम के साथ तहसील के दर्जनों गांव का दौरा कर गन्ने में लगने वाले कीटों और बरसात में होने वाली बीमारियों को लेकर निरीक्षण किया। मौके पर मौजूद किसानों से बातचीत कर इससे बचाव की जानकारी दी।
विज्ञापन

उप गन्ना आयुक्त राजीव राय व जिला गन्ना अधिकारी यशपाल सिंह ने तुलसमपुर, बिहारीपुर, लवेदा, मुड़िया नवी बख्श, चुरैली, राजपुर आदि गांव में दौरा किया। चीनी मिल क्षेत्र के 150 हेक्टेयर क्षेत्रफल में टॉप बोरर, 15 हेक्टेयर में मिली बग, 20 हेक्टेयर में थिफ्स, 25 हेक्टेयर में सैनिक कीट, 25 हेक्टेयर में पेड़ी गन्ने में बौना रोग फैला हुआ है।
उप गन्ना आयुक्त राजीव राय ने बताया कि पिछले वर्ष 238 प्रजाति में लाल सड़न रोग लगने से किसानों व चीनी मिल को बड़ा नुकसान हुआ था। बीज भूमि उपचार एवं प्रजातीय परिवर्तन ही इसके नियंत्रण का एकमात्र उपाय है। उन्होंने किसानों से कहा कि गन्ना समिति पर मौजूद फॉर्म मशीनरी का उपयोग करें। इस दौरान गन्ना समिति के विशेष सचिव राजीव सेठ, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक संजय कुमार राव के अलावा चीनी मिल के अधिकारी मौजूद रहे। संवाद

बहेड़ी। गन्ने का निरीक्षण करते उप गन्ना आयुक्त व अन्य अधिकारी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें