फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: संचारी रोग एवं दस्तक अभियान को सफल बनाने के लिए दी ट्रेनिंग

विज्ञापन
सीएचसी में जानकारी देते अ​धिकारी।
विज्ञापन
मीरगंज। 1 जुलाई से आरंभ हो रहे संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं 11 जुलाई से दस्तक अभियान को सफल बनाने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मीरगंज में स्वास्थ्यकर्मियों एवं अन्य को ट्रेनिंग दी गई।
विज्ञापन

चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वागीश कुमार ने बताया कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत समस्त ग्राम प्रधान, नगर पंचायत सभासद, शिक्षा विभाग के समस्त शिक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं आशाओं का अभिमुखीकरण किया जा रहा है। इसमें बुधवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र चुरई दलपतपुर में खंड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार की उपस्थिति में समस्त शिक्षकों का अभिमुखीकरण किया गया। ब्लॉक संसाधन केंद्र पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वागीश कुमार एवं खंड शिक्षा अधिकारी के साथ राजेश मिश्रा, अमित कुमार, धनेश्वर गिरी प्रेमपाल, पुनीत सक्सेना आदि उपस्थित रहे।

इसके अतिरिक्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मीरगंज पर चिकित्सा अधीक्षक द्वारा बाल स्वास्थ्य पोषण माह का उद्घाटन किया गया। बाल स्वास्थ्य पोषण माह के अंतर्गत 9 माह से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाई जाएगी, जिससे कि बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें