फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: रोटावेटर के लिए लिया अनुदान, खरीद ली कार-बाइक

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। विधानमंडल की लोक लेखा समिति के अंतर्गत गठित द्वितीय उपसमिति के चेयरमैन महबूब अली ने मंगलवार को विकास भवन के सभागार में बैठक की। संयुक्त निदेशक कृषि डॉ. राजेश कुमार बदायूं की ऑडिट आपत्ति पर जवाब नहीं दे पाए। कृषि यंत्रों की खरीद पर अनुदान व बीजों के वितरण में अनियमितता पाई गई। इस पर चेयरमैन ने कहा कि इसकी जवाबदेही तय होगी।
विज्ञापन

वर्ष 2013-17 तक के ऑडिट में पता लगा कि जिन किसानों ने रोटावेटर और लैंड लेवलर खरीदने के लिए कृषि विभाग से अनुदान लिया, उन्होंने अधिकारियों से मिलीभगत कर बाइक, कार व स्कूटर खरीद लिए। रोटावेटर की रसीद की जगह कार व बाइक के पंजीयन प्रमाणपत्र जमा कर दिए। ऑडिट टीम ने प्रदेश में 89 ऐसे मामले पकड़े थे, जिसमें एक बदायूं का भी था। डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि इसके बारे में शासन को भी अवगत कराया जा चुका है। चेयरमैन ने इसकी रिपोर्ट मांगी तो वह नहीं दे सके। समिति को पूरे प्रकरण से अवगत भी नहीं करा सके। अधिकारियों से जवाब मांगा गया है। लोक निर्माण, सिंचाई, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा गृह विभाग की ऑडिट आपत्तियों से संबंधित प्रकरणों की समीक्षा भी की गई। समिति में फरीदपुर विधायक प्रो. श्यामबिहारी लाल, सुल्तानपुर जिले के गौरीगंज के विधायक राकेश प्रताप सिंह, मुजफ्फरनगर जिले के सरथावल के विधायक पंकज मलिक, बदायूं जिले के दातागंज के राजीव सिंह बब्बू समिति में शामिल रहे।

विधायक ने उठाया कॉलेजों में टॉयलेट का मुद्दाफरीदपुर विधायक प्रो. श्यामबिहारी लाल ने कहा कि मंडल के डिग्री कॉलेजों में लड़़कियों की संख्या के हिसाब से टॉयलेट की संख्या कम है। समिति के चेयरमैन ने तत्काल कमिश्नर व क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

अर्बन हाट का निर्माण जनवरी तक पूरा होने के आसार
बैठक के बाद चेयरमैन ने निर्माणाधीन अर्बन हाट का निरीक्षण किया। मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने बताया कि का अंतिम दौर में है। फिनिशिंग का काम चल रहा है जिसके जनवरी तक पूरा होने के आसार हैं। नगर आयुक्त निधि गुप्ता वत्स ने बताया कि स्मार्ट सिटी का बोर्ड तय करेगा कि प्रोजेक्ट का संचालन कैसे हो। हाट में ही हैंडीक्रॉफ्ट सेंटर बनेगा। समय-समय पर प्रदर्शनी भी आयोजित होंगी।
उपसमिति के चेयरमैन अमरोहा से सपा विधायक महबूब अली का मंगलवार को सपाइयों ने स्वागत किया। झुमका तिराहे पर महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी, दीपक शर्मा, अशफाक गाजी, गोविंद सैनी, अनिल जौहरी, मोहित सक्सेना, हसीब खान समेत अन्य नेताओं ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया।
खाद्य एवं रसद विभाग के 2013-17 के बीच के कुछ मामलों में पत्रावली पूरी नहीं मिली। अधिकारियों से पूछा तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। अब सख्त कार्रवाई होगी। - महबूब अली, चेयरमैन, लोक लेखा उप समिति
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें