फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: किराये पर चलाने को ली गाड़ी, फिर धोखे से बेच दी

विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीगंज। गाड़ी को प्रतिमाह किराये पर लेने के बाद उसे बेच दिया। गाड़ी मालिक ने जब किराया मांगा और आरोपी ने बात को टाल दिया। इसके बाद जब गाड़ी मांगी तो मालिक की पिटाई कर दी। मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

गांव सहसिया हुसैनपुर निवासी हरप्रसाद ने पुलिस को बताया कि उसके पास पिकअप लोडर गाड़ी थी जिसे रामपुर बिलासपुर के गांव कुआंखेड़ा निवासी गुरमीत सिंह को प्रतिमाह किराए पर चलाने के लिए दे दी थी। 8000 रुपये किराया व 16500 रुपये फाइनेंस के कुल मिलाकर 24500 रुपये प्रतिमाह किराया देना तय हुआ था। प्रतिमाह किराया मांगने पर वह टालमटोल करता रहा। चार माह बीतने पर भी जब किराया नहीं मिला तो उसने अपनी गाड़ी वापस मांगी तब उसे इसकी जानकारी हुई। उसकी गाड़ी बेच दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें