होटल, रेस्टोरेंट संचालकों ने खूब की खरीदारी
टमाटर महंगे होने से पकवानों की गुणवत्ता बरकरार रखने के लिए थाली महंगी कर नहीं सकते। लिहाजा नुकसान से उबरने के लिए टमाटर का पेस्ट बेहतर विकल्प बना। खरीदारी की और स्टॉक कर लिया। टमाटर की कीमत ढाई सौ के पार है, जबकि बाजार के पेस्ट की कीमत प्रति किलो सवा सौ रुपये है और स्वाद भरपूर।
ये भी पढ़ें- Bareilly: जहां हुआ था बवाल, वहां कांवड़ यात्रा की अनुमति नहीं, कांवड़िये बोले- सीएम योगी से करेंगे शिकायत
दाम में गिरावट की फिलहाल उम्मीद कम
डेलापीर मंडी वेजिटेबल एसोसिएशन के अध्यक्ष शुजा उर रहमान के मुताबिक बारिश के चलते टमाटर की फसल बर्बाद हो रही है। रामपुर, मुरादाबाद, दिल्ली और आसपास के जिलों से आपूर्ति कम होने से दाम बढ़ रहे हैं। थोक मंडी में भी टमाटर प्रति किलो करीब 200-220 रुपये तक पहुंच गई है।