फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: टोल प्लाजा के सर्वर किए गए अपग्रेड, दिनभर लगता रहा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
फास्ट टैग स्कैन करने के लिए नहीं करना होगा इंतजार, समय की होगी बचत
विज्ञापन

फरीदपुर। बरेली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर फरीदपुर टोल प्लाजा का फास्ट टैग स्कैन करने वाला सर्वर अपग्रेड किया गया। इससे टोल प्लाजा पर दिन भर जाम लगता रहा। अब सर्वर अपग्रेड होने के बाद टोल प्लाजा पर लोगों के समय की बचत होगी। उन्हें फास्ट टैग स्कैन करने के लिए इंतजार नहीं करना होगा।

फरीदपुर टोल प्लाजा मैनेजर पवन ने बताया कि मंगलवार को टोल प्लाजा का सर्वर अपग्रेड किया गया। माइग्रेशन के कार्य के चलते तीन-तीन बूथ करके चलाए गए। इससे वाहन निकाले गए। वाहनों की अधिक संख्या हो गई और उन्हें टोल प्लाजा से निकलने के लिए बूथों की संख्या अपग्रेड के चलते कम थी। किसी वजह से वाहनों के निकलने में समय लगा। टोल प्लाजा पर दिनभर जाम लगता रहा और लोग काफी देर तक जाम में फंसते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी तक टोल बूथ पर वाहनों के फास्ट टैग स्कैन करने में 15 से 40 सेकंड तक लग जाते हैं। सर्वर अपग्रेड होने के बाद इसका समय घट जाएगा और फटाफट स्कैन होकर वाहन निकालते रहेंगे। इधर, व्यापारी अनुज शुक्ला ने बताया कि वह बरेली से सुबह करीब 10 बजे आ रहे थे उस दौरान टोल प्लाजा पर लंबा जाम लगा था। 15 मिनट तक जाम में फंसे रहे। नगर के मोहल्ला परा निवासी अनुज पांडे ने बताया कि इस तरह से वाहनों की कतार लगती रही। इससे इंतजार करना पड़ा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें