फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज अश्व पर आएंगी मां

Sat, 01 Oct 2016 01:27 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
विज्ञापन
नवरात्र
विज्ञापन
शनिवार से नवरात्र शुरू हो रहा हैं। सभी जगह मां की आराधना होगी। तमाम जगहों पर कलश भी स्थापित हाेंगे। इसे लेकर शुक्रवार देर शाम तक बाजार में भीड़ भाड़ बनी रही। फलों के दाम में भी इजाफा देखा गया।
विज्ञापन

शारदीय नवरात्र इस बार दस दिनाें का रहेगा। मां शैल पुत्री की उपासना दो दिन होगी। एक अक्तूबर को प्रतिपदा तिथि प्रात: काल सूर्योदय से पूर्व लग जाएगी। दो अक्तूबर को सुबह 7 बजकर 45 तक यह तिथि रहेगी। आचार्य अनुराग शंखधार ने बताया कि ज्योतिष के अनुसार तिथि का बढ़ना शुभ सूचक माना जाता है। इस बार मां अश्व पर सवार होकर आएंगी और मुर्गे पर प्रस्थान करेंगी। 
ऐसे करें कलश स्थापना
आचार्य मुकेश मिश्रा ने बताया कि मिट्टी में गाय का गोबर, जौ मिला लें। पूजा स्थल से ईशान कोण में कलश स्थापित करें। कलश में लौंग, इलायची, सुपारी, कमल गट्टा, दूब घास, गंगाचल, सात जगह की मिट्टी, आम, पाकड़, बरगद, गूलर, पीपल के पत्ते से सजाए। जटायुक्त नारियल लाल रंग के कपड़े में लपेटकर रखें। कलश के नीचे जौ गोबर मिली हुई मिट्टी रखें। रोली, चंदन, सिंदूर, अबीर, गुलाल, चावल, जनेऊ, फूल, इत्र, मिठाई, पान से भोग लगाए। दक्षिणा अर्पण करें। कलश में ब्रह्मा, विष्णु, महेश देवताओं का आह्वान करें। ओम अयां पतये वरुणाय नम: मंत्र बोलकर कलश स्थापित करें। 
विज्ञापन

कलश स्थापना मुहूर्त 
अभिजित मुहूर्त में कलश स्थापना विशेष फल देने वाला होगा। यह मध्याह्न 11 बजकर 36 मिनट से 12 बजकर 24 मिनट तक रहेगा। सुबह 7 से 9 बजे तक भी स्थापना कर सकते हैं। सुबह 9 से 10:30 बजे तक कलश स्थापित न करें। यह राहुकाल से दूषित होगा। 
अचानक बढ़ गए फलाें के दाम 
नवरात्र आते ही फल विक्रेताओं ने अचानक दाम बढ़ा दिये। दो दिन पहले अनार की कीमत 80 रुपये प्रति किलो थी शुक्रवार को यह 100 से 120 रुपये प्रति किलो रही। संतरा और सेब की कीमत भी दो दिन में उछल गई। 
विज्ञापन

यह रहे दाम
कुट्टू आटा- 80 रुपये 
रामदाना-    750 रुपये 
काजू-        450 रुपये 
मखाना-    300 रुपये 
मुंगफली-    80 रुपये 
तिल का तेल-    300 रुपये 
घी-            400 रुपये 
चिरौंजी-     800 रुपये
सेब-        80 से 100 रुपये 
पपीता-     40 रुपये 
अनार-     100 से 120 रुपये 
केला-        50 रुपये दर्जन
संतरा-        80 से 100 रुपये 
जटा नारियल-    25 से 35 रुपये 
(नोट- सभी दाम प्रति किलो में है।) 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें