फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज तेज धूप, कल फिर बादल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रविवार को अचानक मौसम का मिजाज बदलने से हुई बारिश का असर सोमवार को भी हावी रहा। चटख धूप खिली लेकिन हवाओं में घुली ठंड ने धूप को बेअसर किया। मौसम विभाग ने गुरुवार को भी हल्की मध्यम बारिश की आशंका जताई है। फिर आसमान साफ रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन

आंचलिक मौसम अनुसंधान केंद्र के डायरेक्टर डॉ. जेपी गुप्ता के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवात के चलते नम हवा का प्रवाह मैदानी भागों में बढ़ गया। इसके साथ पश्चिम विक्षोभ के सक्रिय होने से रविवार को आंधी और बारिश देखने को मिली। बताया कि मंगलवार को मौसम साफ रहेगा, लेकिन बुधवार को हवाओं की दिशा बदलने से बारिश के आसार बन रहे हैं। हालांकि, बारिश के बाद फिर करीब हफ्ते भर तक आसमान के साफ रहने की उम्मीद है। सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 35.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम सामान्य से छह डिग्री कम दर्ज हुआ।
दूसरी, ओर कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. रंजीत सिंह ने बारिश से किसानों को काफी राहत मिलने की उम्मीद जताई है। बताया कि अब गेहूं की फसल कट चुकी है और किसानों ने सुरक्षित भी कर ली है। अब साग, सब्जी समेत अन्य फसलों की बुवाई का सिलसिला चल रहा है। ऐसे में बारिश का होना किसानों के लिए लाभदायक है। उन्होंने किसानों को खेतों में पानी इकट्ठा न होने देने का सुझाव दिया है। ताकि फसलों में सड़न या कीड़े न लगें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें