बरेली। एमजेपी रूहेलखंड विश्वविद्यालय में सोमवार से बास्केटबॉल खिलाड़ियों का जमावड़ा लगेगा। नार्थ जोन यूनिवर्सिटी के बास्केटबाल खिलाड़ियों की प्रतियोगिता सोमवार से शुरू हो रही है। इसमें 57 टीम अपना दम दिखाएंगी।
नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष बास्केटबाल प्रतियोगिता कराने की जिम्मेदारी इस बार आल इंडिया यूनिवर्सिटी एसोसिएशन (एआईयू) ने रूहेलखंड विश्वविद्यालय को दी है। रविवार को विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद के सचिव प्रो. एके जेटली ने प्रेसवार्ता में बताया कि 57 टीम को चार पूल में बांटा गया है। 22 से 24 दिसंबर तक नॉक आउट गेम होेंगे। 24 से ही लीग मैच शुरू हो जाएंगे। 650 खिलाड़ियों के लिए विश्वविद्यालय में ही रहने की व्यवस्था की गई है। इसमें उप्र बास्केटबाल एसोसिएशन से 13 और जिला बास्केटबाल एसोसिएशन से चार रेफरी शामिल हाेंगे। प्रतियोगिता का उद्घाटन एआईयू के सचिव प्रो. फुरकान कमर और कुलपति प्रो. मुशाहिद हुसैन करेंगे।