फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: स्नातक में पंजीकरण का अंतिम दिन आज

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय के स्नातक पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए पंजीकरण कराने का अंतिम दिन बुधवार है। अब तक करीब दो लाख सीटों के सापेक्ष 1,20,000 से अधिक आवेदन आ चुके हैं। विद्यार्थी शेष सीटों के लिए रात 12 बजे तक आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन

विवि के प्रवेश नियंत्रक प्रो. एसके पांडे के अनुसार विगत वर्ष तकरीबन एक लाख आवेदन हुए थे। इस बार संख्या में इजाफा हुआ है। विवि ने पंजीकरण की तारीख 10 जुलाई निर्धारित की थी। इसे आगे बढ़ाने को लेकर कोई सूचना जारी नहीं की गई है। संबद्ध कॉलेज 11 से 25 जुलाई तक ऑनलाइन मेरिट जारी कर प्रवेश कराएंगे। संवाद

-
बरेली कॉलेज में मेरिट की तैयारी पर हुई चर्चा
बरेली। बरेली कॉलेज के सेमिनार हॉल में मंगलवार को प्रवेश समिति की बैठक आयोजित की गई। इसमें समिति सदस्यों के साथ स्नातक पाठ्यक्रम में प्रवेश और मेरिट तैयार करने के संबंध में चर्चा की गई। संयोजक प्रो. वंदना शर्मा के अनुसार रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने स्नातक में पंजीकरण की तिथि 10 जुलाई निर्धारित की है। बुधवार को आवेदन का अंतिम दिन है। ऐसे में पंजीकरण के आधार पर मेरिट तैयारी की जाएगी। वेबसाइट पर आवेदन करने वाले विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान पर भी चर्चा की गई। इस दौरान डॉ. हनुमान वर्मा, डॉ. बृजवास कुशवाहा, डॉ. नीरज मलिक, डॉ. रमेश त्रिपाठी, डॉ. निरुपम शर्मा उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें