फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेलीः आज नीट परीक्षार्थियों के लिए चलेंगी आठ स्पेशल ट्रेनें

Sun, 13 Sep 2020 03:57 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
विज्ञापन
indian railway - फोटो : social media
विज्ञापन

राष्ट्रीय पात्रता एवं प्रवेश परीक्षा (नीट) के अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए मुरादाबाद मंडल रविवार को आठ स्पेशल ट्रेनों का संचालन करेगा। यह ट्रेनें गाजियाबाद, हरिद्वार और बरेली के लिए चलेंगी। इन ट्रेनों में यात्रा के लिए अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र दिखाकर साधारण टिकट मिलेगा। इसमें अभिभावकों, एस्कॉर्ट और परीक्षा कक्ष निरीक्षकों को भी यात्रा की अनुमति होगी। सभी स्टेशनों पर दो मिनट का ठहराव होगा।

विज्ञापन


बरेली से गाजियाबाद के लिए स्पेशल ट्रेन जंक्शन से सुबह 4:30 बजे रवाना होगी। यह सुबह नौ बजे गाजिया बाद पहुंचेगी। वहां से शाम 7:40 बजे चलकर रात 11:55 बजे बरेली जंक्शन पहुंचेगी। बरेली जंक्शन से लखनऊ के लिए ट्रेन सुबह 4:15 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन सुबह 8:45 बजे लखनऊ पहुंचेगी। 

वहां से शाम 7:30 बजे चलकर रात 12:25 बजे बरेली जंक्शन पहुंचेगी। बालामऊ से बरेली के लिए ट्रेन सुबह पांच बजे चलेगी। यह सुबह 9:00 बजे बरेली जंक्शन पहुंचेगी। यहां से वापसी में शाम 7:30 बजे रवाना होकर रात 10:35 बजे बालामऊ पहुंचेगी। 
विज्ञापन


हरिद्वार से बरेली के लिए स्पेशल ट्रेन सुबह 3:15 बजे रवाना होगी, जो सुबह 8:55 बजे बरेली जंक्शन पहुंचेगी। यहां से वापसी में रात 8:00 बजे रवाना होकर रात 1:35 बजे हरिद्वार पहुंचेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें