फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज और कल जुलूसों का दिन, नहीं निकलेंगे भारी वाहन

Sat, 30 Sep 2017 01:35 AM IST
बरेली।
विज्ञापन
विज्ञापन
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन और मोहर्रम के जुलूसों के मद्देनजर शनिवार और रविवार के लिए शहर में रूट डायवर्जन लागू किया गया है। दोनों दिन शहर में भारी वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। एसपी ट्रैफिक कमलेश बहादुर ने रूट चार्ट लागू कर दिया है। सभी प्वाइंट्स पर स्टाफ की ड्यूटी भी तय कर दी गई है।  
विज्ञापन

एसटी ट्रैफिक के मुताबिक दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए शनिवार को सुबह आठ बजे से विसर्जन समाप्त होने तक शहर में डायवर्जन लागू रहेगा। चौपुला पुल से बदायूं की ओर बस, ट्रक या अन्य कोई भारी वाहन नहीं जा सकेगा। इसी तरह अखा मोड़ से भी भारी वाहन रामगंगा की ओर नहीं आ सकेंगे। बुखारा मोड़ से भी भारी वाहनों को रामगंगा पुल की ओर नहीं जाने दिया जाएगा। 

रविवार को यहां प्रभावित रहेगा यातायात
रविवार को बदायूं रोड से आने वाले भारी वाहन लाल फाटक, चौकी चौराहा, मालियों की पुलिया से सेटेलाइट की ओर जा सकेंगे। कोई वाहन चौपुला ओवरब्रिज की ओर नहीं जाएगा।
विज्ञापन

- लखनऊ से दिल्ली-मेरठ की ओर जाने वाले भारी वाहन बड़ा बाईपास से निकाले जाएंगे।
- दिल्ली से लखनऊ दिशा में जाने वाले भारी वाहन परसाखेड़ा बड़ा बाईपास से फरीदपुर की ओर जाएंगे।
- पीलीभीत व बीसलपुर से बदायूं जाने वाले भारी वाहन सेटेलाइट से लाल फाटक होकर जाएंगे।
- पीलीभीत व नैनीताल से दिल्ली जाने वाले भारी वाहन बड़ा बाईपास से जाएंगे।
- बरेली से बदायूं जाने वाले भारी वाहन लाल फाटक होकर निकलेंगे।
- रामपुर की ओर से आने वाली रोडवेज बसें मिनी बाईपास से दोपहर 12 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक चौपुला की ओर नहीं जाएंगी। ये इज्जतनगर, डेलापीर, सेटेलाइट, चौकी चौराहा होकर पुराने रोडवेज बस अड्डे आएंगी और इसी मार्ग से रामपुर जाएंगी। 
विज्ञापन

- चौकी चौराहा से चौपुला चौराहा तक कोई भी रोडवेज बस दोपहर 12 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक मिनी बाईपास रामपुर की ओर नहीं जा सकेगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें