फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धुआं उड़ाते एडीएम के सुरक्षा कर्मी का चालान कटा

Tue, 20 Jan 2015 01:21 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
तंबाकू की बिक्री और सेवन पर सख्ती से रोक लगाने के लिए सोमवार को कलक्ट्रेट गेट और आसपास की गई चेकिंग के दौरान एडीएम वित्त एवं राजस्व के एक सुरक्षा कर्मी को धुआं उड़ाते हुए पकड़ लिया गया। चेकिंग टीम ने उसका चालान काट दिया। अब हर हफ्ते सोमवार और बृहस्पतिवार को चेकिंग अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट परिसर के अलावा जिला अस्पताल परिसर में भी चेकिंग हुई। तंबाकू सेवन करते 14 लोगों का चालान कटा। इनसे कुल 1900 रुपये वसूले गए। इससे पहले कलेक्ट्रेट में एडीएम सिटी आलोक कुमार की अध्यक्षता में अभियान से जुड़े विभिन्न महकमों के अधिकारियों की बैठक हुई। तय हुआ कि शिक्षण संस्थान परिसर के 100 मीटर की परिधि में कोई भी खोखा नहीं लगेगा, विशेषकर तंबाकू उत्पाद का। इन संस्थानों के कार्यालय अध्यक्षों और प्रबंधकों को हफ्ते भर में अपने यहां तंबाकू रहित जोन और तंबाकू नियंत्रण अभियान संबंधी बैनर लगाने का निर्देश दिया गया। बैठक में स्वास्थ्य विभाग के डा. सुरजीत सिंह, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के सुनील कुमार, शिक्षा विभाग की कंचन कनौजिया आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें