फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेशी सिगरेट बेचते पकड़े गए दुकानदार और नाबालिग

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सेटेलाइट बस स्टेशन और आसपास के इलाकों में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत विदेशी सिगरेट के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस मौके पर नाबालिग भी सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पात बेचते मिले। दर्जन भर दुकानदारों से जुर्माना मौके पर ही वसूला गया। चेकिंग टीम ने चेतावनी दी कि अगर सिगरेट और तंबाकू कारोबार में नाबालिग फिर से मिले तो कानूनी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

शुक्रवार की दोपहर स्वास्थ्य विभाग और एफएसडीए के अफसरों ने पुलिस फोर्स के साथ विदेशी सिगरेट कारोबार के खिलाफ अभियान चलाया। बताया जाता है कि हर दिन लाखों रुपये का कारोबार इस क्षेत्र में हो रहा है। विदेशी सिगरेट पैकिंग पर भारतीय नियम और कानूनों के तहत वैधानिक चेतावनी नहीं छपी है और न ही उस पर मूल्य आदि ही लिखा होता है, इसलिए इसकी कीमत भी मनमानी वसूली जाती है। यह सिगरेट युवाओं की पसंद बनी हुई है। विभागीय अफसरों ने बताया कि उत्पादकों ने सिगरेट में जो मिश्रण पैक किया है उसका भी ब्योरा नहीं होता है।
सह नोडल अधिकारी पीएस आनंद ने सेटेलाइट पर दुकान और खोखे चेक कराए, वहां पर बड़ी मात्रा में कारोबार होता मिला। उन्होंने 15 दुकानों से 2020 रुपये का जुर्माना भी वसूला। तीन दुकानों पर नाबालिग सिगरेट और तंबाकू के अन्य उत्पात बेचते पाए जाने पर दुकान स्वामियों को चेेतावनी दी गई। टीम में सुरजीत सिंह, मोनिका गुप्ता, अजय आनंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें