फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: एसआरएमएस क्रिकेट एकेडमी और देहरादून स्ट्राइकर्स वूमेन के बीच खिताबी भिड़ंत आज

Fri, 31 Oct 2025 02:04 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बरेली क्रिकेट एसोसिएशन के सहयोग और एसआरएमएस ट्रस्ट की ओर से श्रीराम मूर्ति स्मारक कालेज आफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में बृहस्पतिवार को श्रीराम मूर्ति मेमोरियल टी- 20 प्राइज मनी वूमेन क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन फर्स्ट का पांचवां और छठा लीग मैच हुआ। शुक्रवार को टूर्नामेंट का फाइनल सुबह नौ बजे से एसआरएमएस क्रिकेट एकेडमी और देहरादून स्ट्राइकर्स वूमेन के बीच खेला जाएगा।
विज्ञापन


बारिश के चलते टूर्नामेंट का पांचवां मैच सुबह कुछ देर से दिल्ली दबंग वूमेन और हल्द्वानी क्वींस के बीच आरंभ हुआ। इसमें दिल्ली की कप्तान गरिमा बिष्ट ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। हल्द्वानी की बेहतरीन गेंदबाजी के चलते दिल्ली की टीम निर्धारित ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 67 रन ही बना सकी। जवाब में हल्द्वानी क्वींस ने 7.4 ओवर में एक विकेट पर 57 रन बना लिए। इसी समय बारिश के चलते मैच फिर रोकना पड़ा। अंत में डीएलएस का सहारा लिया गया, जिसमें हल्द्वानी विजयी घोषित हुआ।


टूर्नामेंट का छठा और अंतिम लीग मैच भी बारिश से बाधित हुआ। टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची एसआरएमएस क्रिकेट एकेडमी और देहरादून स्ट्राइकर्स वुमेन के बीच हुए इस मैच में टॉस जीत कर एसआरएमएस की कप्तान मुस्कान खान ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। बारिश के कारण 16-16 ओवर के इस मैच में एसआरएमएस की टीम ने सात विकेट के नुकसान पर 84 रन बनाए। जीत के लिए 84 रन का पीछा करने उतरी देहरादून स्ट्राइकर्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही, लेकिन देहरादून स्ट्राइकर्स ने 15.5 ओवर में 85 रन बना कर तीन विकेट से एसआरएमएस को पराजित किया। इस मैच में भी देहरादून की नीलम बिष्ट मैन ऑफ द मैच बनीं।
विज्ञापन


मैच में हृदेश कुमार और सौरभ कुमार अंपायर और अनुज शर्मा थर्ड अंपायर रहे। कुणाल ने स्कोरर और युसुफ अंसारी ने कमेंट्री की जिम्मेदारी संभाली। इस अवसर पर एसआरएमएस ट्रस्ट के सेक्रेटरी आदित्य मूर्ति, एसआरएमएस सीईटी के प्रिंसिपल डाॅ. प्रभाकर गुप्ता, वाइस प्रिंसिपल डाॅ. ऋतु सिंह, सीईटीआर के डीन डाॅ. शैलेश सक्सेना, डायरेक्टर फार्मेसी डाॅ. नितिन शर्मा, कोच मनीष सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें