फरीदपुर। घरेलू कलह के चलते वृद्ध ने घर से करीब तीन किलोमीटर दूर जाकर खेत में खड़े पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा है। कस्बे के मोहल्ला फर्रखपुर निवासी 55 वर्षीय जीवन लाल ने सोमवार को गृह कलह के चलते गांव पदारथपुर जाने वाले लिंक मार्ग पर मजार की पूर्व दिशा में सड़क के किनारे खड़े एक पेड़ पर फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। संवाद