फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: ओसवाल मिल पर किसानों का 47 करोड़ बकाया, सीएम को पत्र भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
हाफिजगंज। ओसवाल चीनी मिल पर किसानों के दो सत्र का करीब 47 करोड़ का बकाया शेष है। परेशान किसानों की समस्याओं को देखते हुए गन्ना समिति के चेयरमैन ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर मिल से भुगतान जल्द करवाने की मांग की है। गन्ना समिति नवाबगंज के चेयरमैन निर्भय गंगवार ने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में कहा है कि ओसवाल शुगर मिल औरंगाबाद पर ने पेराई सत्र 2023-24 का किसानों का करीब 17 करोड़ और 2024-25 का लगभग 30 करोड़ रुपये बकाया है। किसानों को अभी तक 47 करोड़ रुपये का भुगतान नहीं किया गया है। किसानों को अपनी रोजमर्रा की जरूरतों एवं फसल में कीटनाशक व उर्वरक लगाने के लिए साहूकारों से ऋण लेना पड़ रहा है। इससे किसानों में आक्रोश है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें