फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बरेली होकर दो जोड़ी और विशेष ट्रेनों की समय सारिणी जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। त्योहारी सीजन में लंबी दूरी की नियमित ट्रेनों में नो रूम होने की स्थिति में भी यात्रियों को विशेष ट्रेनों में कन्फर्म टिकट मिल सकेगा। हालांकि, इसके लिए किराया ज्यादा चुकाना होगा। रेलवे ने बरेली होकर दो जोड़ी और विशेष ट्रेनों की समय सारिणी जारी की है। यह गाड़ियां बरेली होकर बढ़नी-जालंधर और शकूर बस्ती-गोरखपुर के बीच संचालित की जाएंगी।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि 05005 बढ़नी-जालंधर विशेष ट्रेन सात अक्तूबर से 25 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार को बढ़नी से अपराह्न 3:10 बजे चलने के बाद तुलसीपुर, बलरामपुर, गोंडा, बुढ़वल, सीतापुर होते हुए रात 10:10 बजे बरेली आएगी और मुरादाबाद, सहारनपुर, यमुनानगर, अंबाला, ढांढरी होते हुए अगले दिन सुबह 8:30 बजे जालंधर पहुंचेगी। 05006 जालंधर-बढ़नी विशेष ट्रेन आठ अक्तूबर से 26 नवंबर तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को सुबह 10:40 बजे जालंघर से चलने के बाद रात 8:10 बजे बरेली आएगी और अगले दिन तड़के 4:45 बजे बढ़नी पहुंचेगी।
05001 गोरखपुर-शकूर बस्ती विशेष ट्रेन 11 अक्तूबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को गोरखपुर से अपराह्न चार बजे चलने के बाद आनंद नगर, सिद्धार्थ नगर, बढ़नी, तुलसीपुर, बलरामपुर, गोंडा, बुढ़वल, सीतापुर होते हुए अगले दिन तड़के 3:30 बजे बरेली आएगी और मुरादाबाद, गाजियाबाद, दिल्ली होते हुए सुबह 11:05 बजे शकूर बस्ती पहुंचेगी। शकूर बस्ती-गोरखपुर विशेष गाड़ी 12 अक्तूबर से 30 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार को दोपहर 1:15 बजे शकूर बस्ती से चलने के बाद शाम 6:41 बजे बरेली आएगी और अगले दिन सुबह 8:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें